फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woolen T-shirts are trending... everyone's favourite, from young to old

Lakhimpur Kheri News: ट्रेंड में वूलन टी-शर्ट... युवा से लेकर बुजुर्ग तक सबकी पसंद

Tue, 28 Oct 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 28 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woolen T-shirts are trending... everyone's favourite, from young to old
लखीमपुर खीरी। मौसम में ठंडक बढ़ते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। इस बार का ट्रेंड कुछ अलग नजर आ रहा है। पहले जहां लोग सर्दी में वूलन शर्ट और स्वेटर को प्राथमिकता देते थे, लेकिन अब उनकी जगह वूलन टी-शर्ट ने ले ली है।
विज्ञापन

ये टी-शर्ट्स न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि पहनने में आरामदायक और गर्म भी है। इस कारण युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक सभी को ये पसंद आ रही है। बाजार में इनकी कीमत 550 रुपये से लेकर 1250 रुपये तक रखी गई है, जो हर वर्ग की पहुंच में हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस सीजन में ग्राहकों की पसंद में सबसे आगे वूलन लोअर हैं। इनकी मांग तेजी से बढ़ी है, क्योंकि ये घर और बाहर दोनों जगह आराम से पहने जा सकते हैं। वूलन लोअर की शुरुआती कीमत 550 रुपये से शुरू होकर 750 रुपये तक है, जबकि कुछ प्रीमियम रेंज के लोअर तीन हजार रुपये तक के भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


विक्रेताओं आसिफ खान, नईम, मनमीत सिंह मिंटू, राजेंद्र, राज गुलाटी आदि का कहना है कि ठंड की आहट के साथ ही लोगों ने स्वेटर, वूलन शर्ट और जैकेट की खरीदारी भी शुरू कर दी है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा बिक्री वेलवेट टी-शर्ट और वूलन लोअर की हो रही है। दुकानदार उम्मीद जता रहे हैं कि नवंबर तक तापमान में गिरावट के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री और तेजी पकड़ेगी, जिससे बाजारों में रौनक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
ये है कीमत
वेलवेट टीशर्ट- 550 से 1250 रुपये तक

वूलन टीशर्ट- 450 से 1800 रुपये तक

वूलन टीशर्ट प्रीमियम क्वालिटी- 1250 से 3500 रुपये तक

वूलन लोवर- 550 से 750 रुपये तक

वूलन लोवर प्रीमियम क्वालिटी- 1000 से 3000 रुपये तक

जैकेट- 850 से 7000 रुपये तक

स्वेटर- 600 से 2500 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed