फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women's police station started in Palia, staff also deployed

Lakhimpur Kheri News: पलिया में महिला थाना शुरू, स्टाफ भी तैनात

Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Women's police station started in Palia, staff also deployed
पलिया में डिग्री कॉलेज के पास बना महिला थाने का भवन। संवाद
पलियाकलां। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए महिला थाने की शुरुआत हो गई। थानाध्यक्ष के साथ स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। अब महिलाएं महिला अधिकारी के सामने अपनी बात खुलकर रख सकेंगीं। उनको न्याय मिलने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन


एसपी संकल्प शर्मा ने यहां पहली महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा को तैनात किया है। इसके अलावा एक मुंशी, एक हेड मोहर्रिर समेत 12 लोगों का स्टाफ यहां पर नियुक्त हुआ है। इसमें दस महिला सिपाही भी शामिल हैं। यह सभी थाने का संचालन करेंगीं और महिला अपराधों से जुड़े मामलों को देखेंगी। हालांकि, यहां अभी क्राइम नंबर तो नहीं मिला है, लेकिन महिला थाने में आने वाले मामले फिलहाल पलिया कोतवाली में ही दर्ज किए जाएंगे। इससे उम्मीद लग रही है कि कुछ हद तक पलिया समेत आसपास क्षेत्र के आने वाले महिला अपराधों से संबंधित मामलों में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

पलिया कोतवाली के थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि थाने में क्रियान्वयन शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। रखरखाव के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल महिला थाने में आने वाले मामले पलिया कोतवाली में ही दर्ज किए जाएंगे। आगे उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने पर महिला थाने में ही मुकदमा दर्ज होने की प्रक्रिया शुरू होगी। व्यवस्थाओं को मुकम्मल कर लिया गया है और महिला थाने का संचालन शुरू कराने की ओर कार्य हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed