फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women's groups accuse Block Mission Manager of harassment.

Lakhimpur Kheri News: महिला समूहों ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

Fri, 24 Jul 2026 10:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 24 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Women's groups accuse Block Mission Manager of harassment.
डीएम कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं समूह की महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों और संकुल स्तरीय समितियों (सीएलएफ) की महिलाओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में महिलाओं ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर स्थानांतरण के बाद भी दलिया प्लांट एवं महिला समूहों के कार्यों में हस्तक्षेप करने, महिलाओं को प्रताड़ित करने और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

साथ ही उनके साथ कार्यरत महिला कर्मी पर भी कार्यालय के कार्यों में अनावश्यक दखल देने और महिलाओं पर निराधार आरोप लगाने की शिकायत की गई।

महिलाओं ने कहा कि सीएलएफ पदाधिकारियों का बदलाव निष्पक्ष जांच के बाद ही किया जाए। बिना जांच कार्रवाई करना न्यायोचित नहीं होगा। उन्होंने सीआरपी का लंबित मानदेय शीघ्र जारी करने की भी मांग उठाई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि धनराशि की मांग पूरी न होने पर महिला समूहों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने डीएम से आरोपी मिशन मैनेजर को दलिया प्लांट से पूर्ण रूप से कार्यमुक्त कराने, महिला कर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने, लंबित मानदेय का भुगतान कराने तथा महिला समूहों को बिना हस्तक्षेप सुरक्षित माहौल में कार्य करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में माया देवी, आशा, मंशा देवी, राम देवी, अर्चना मौर्य, जाहिदा, रानी, अनीता देवी समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

दलिया प्लांट में वित्तीय अनियमितता का आरोप

लखीमपुर खीरी। निघासन ब्लॉक में संचालित रोशनी प्रेरणा लघु उद्योग (दलिया प्लांट) से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने प्लांट में कथित वित्तीय अनियमितताओं और अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।


महिलाओं का आरोप है कि प्लांट संचालन में पारदर्शिता नहीं बरती गई। समूहों से अंशदान लेने के बावजूद आय-व्यय का पूरा विवरण नहीं दिया गया। कई महिलाओं से सादे चेकों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। ज्ञापन में ब्लॉक मिशन मैनेजर पर स्थानांतरण के बाद भी हस्तक्षेप, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। महिलाओं ने यह भी दावा किया कि चार माह से प्लांट बंद होने के बावजूद डीजल भुगतान और अन्य खरीद में अनियमितताएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed