फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women 's rickshaw Jana on child

महिला ने रिक्शे पर जना बच्चा

Sun, 29 Mar 2015 11:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में फिर डॉक्टरों की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। प्रसव के लिए गई एक महिला को भर्ती ही नहीं किया गया। वापस ले जाते समय महिला ने रिक्शे पर ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला के घरवालों ने महिला अस्पताल में हंगामा किया। हंगामे के बाद डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि वह अपनी बहन वंदना गुप्ता को प्रसव के लिए रविवार को शाम लगभग तीन बजे जिला अस्पताल लाया था जहां डॉक्टर ने उसे देखते हुए पहले जांच रिपोर्ट मांगी। उसने कहा जांच रिपोर्ट नहीं लाया है। आरोप है इस पर डॉक्टर ने वंदना को भर्ती करने से ही मना कर दिया। राहुल उसे लेकर किसी निजी नर्सिग होम के लिए रिक्शे से जा रहा था जैसे ही वह वंदना को रिक्शे पर बैठाया उसे बच्चा हो गया। इसके बाद वंदना के परिवार वालों ने महिला अस्पताल में हंगामा किया। हंगामा होते देख डॉक्टर ने वंदना को अस्पताल में भर्ती कर लिया। इस संबंध में डॉक्टर मीनाक्षी ने बताया कि वंदना को भर्ती किया गया था लेकिन उसके घर वाले उसे निजी अस्पताल ले जाना चाहते थे इसलिए जैसे ही रिक्शे पर बच्चे को बैठाया उसे बच्चा हो गया। वंदना और उसका बच्चा दोनों अस्पताल में हैं और दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed