फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women of self-help group alleged fraud

Lakhimpur Kheri News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया घपलेबाजी का आरोप

Mon, 23 Dec 2024 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Women of self-help group alleged fraud
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर की सहायता समूह की महिलाओं ने घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव में महिलाओं आरुषि, खुशबू सहित चार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। जिनके ऋण खाते गांव की आर्यावर्त बैंक से संचालित हैं। कुछ दिन पूर्व बैंक कर्मी वसूली के लिए स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी के घर गए लेकिन महिलाओं ने कहा कि उन्होंने ऋण लिया ही नहीं है।
ऋण अदायगी के लिए दबाव बनाने पर सोमवार को चांदनी, सीमा, माधुरी की अगुवाई में स्वयं सहायता समूह की तमाम महिलाएं बैंक पहुंची और पूर्व मैनेजर पर घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ता देख 112 डायल पुलिस बुलाई गई। ग्राम प्रधान पति मुकेश गुप्ता की मौजूदगी में मामले को समझा बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर अरविंद पांडे ने बताया कि जुलाई 2024 में चार्ज लिया है। लोन वर्ष 2020-21 का है। प्रत्येक तीन वर्ष बाद खातों का वेरिफिकेशन होता है। समूह के पदाधिकारी अपने साक्ष्य प्रस्तुत करें। उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed