फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women in leadership development training Alpawas

महिला अल्पावास में नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण दिया

Wed, 24 Feb 2016 10:00 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 24 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Women in leadership development training Alpawas
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सतत सेवा संस्थान द्वारा नई रोशनी योजना के अंतर्गत महिला अल्पावास गृह सलेमपुर में 125 अल्पसंख्यक महिलाओं को नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी प्रियंका अवस्थी ने बताया कि कम आय वाले अल्पसंख्यक व्यक्तियों को दो पुत्रियों की शादी 10-10 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कई अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक महिला के शिक्षित होने पर पूरा परिवार शिक्षित होता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य नंदलाल यादव ने बताया कि पुलिस के रिपोर्ट न दर्ज करने पर न्यायालय के द्वारा धारा 156-3 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि वाद-विवाद का सुलह समझौते के आधार पर निपटारे के लिए जिला विधिक प्राधिकरण में जा सकते हैं, वहां बिना किसी फीस के कानूनी सहायता मिलेगी। किसी वस्तु की गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाती है और विक्रेता उसका निस्तारण नहीं करता है तो जिला उपभोक्ता फोरम में नि:शुल्क कानूनी सहायता ली जा सकती है। सचिव आशुतोष त्रिवेदी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक सीमा शुक्ला, कुसुम गुप्ता, सपना गुप्ता, ज्योति तिवारी, प्रभा दीक्षित, राधा गुप्ता, अशोक सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed