फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women have more thyroid than men

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा होता है थॉयराइड

Thu, 26 May 2022 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Women have more thyroid than men
वक्ता को सम्मानित करते विभागाध्यक्ष।
वाईडी कॉलेज में मानव स्वास्थ्य एवं थॉयराइड विषय पर हुई गोष्ठी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में बुधवार को विश्व थायराइड दिवस पर मानव स्वास्थ्य एवं थॉयराइड विषय पर गोष्ठी हुई। आयोजन अर्थशास्त्र विभाग एवं जंतु विज्ञान विभाग की ओर से मिशन शक्ति फेज-तीन के तहत हुआ।
जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आगा ने थॉयराइड ग्रंथि का मानव शरीर में महत्व और यह मानव शरीर को किस प्रकार प्रभावित करता है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही थॉयराइड बढ़ने या कम होने पर शरीर में किस प्रकार के लक्षण उभरते हैं। इसके बारे में बताया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता अवस्थी ने थॉयराइड से जुड़ी महिला संबंधी सामान्य समस्याओं विशेषकर मासिक धर्म की अनियमितता, अत्यधिक रक्तस्राव एवं क्लॉटिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा थॉयराइड की समस्या अधिक होती है। देश में करीब पांच करोड़ महिलाएं इससे प्रभावित हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि समय-समय पर थॉयराइड की जांच कराते रहें। प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पाल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से शक्तिशाली होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलर दीपमाला ने छात्र-छात्राओं की शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं की शंका का समाधान किया। मिशन शक्ति संयोजिका डॉ. नीलम त्रिवेदी सहित मनोज कुमार, दीपक बाजपेई, डॉ. ओपी सिंह एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed