{"_id":"6ac7d454ec251ab3a1097d40","slug":"womans-condition-deteriorates-after-delivery-dies-on-the-way-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187027-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत, रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत, रास्ते में मौत
Thu, 08 Oct 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
पसगवां। ग्राम रामापुर निवासी रजनीश की पत्नी रूबी की प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, रूबी को प्रसव पीड़ा होने पर रजनीश सीएचसी लेकर गया था। वहां मिली एक एएनएम उसे ग्राम मुकद्दरपुर रैदास स्थित निजी नर्सिंग होम ले गई। वहां रूबी ने पुत्री को जन्म दिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे शाहजहांपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। नवजात सुरक्षित है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में है, कार्रवाई की जाएगी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पति ने डायल 112 पर सूचना दी थी। सुलह-समझौता हो गया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। संवाद