फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman's body found hanging from a noose

Lakhimpur Kheri News: महिला का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 11 Jun 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरी विचित्रनगर में बीती रात एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने पुत्री की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सेमरी विचित्रनगर निवासी हबीबुल्ला ने पांच साल पहले हिंदू लड़की 35 वर्षीय राधा के साथ शादी की थी। बीती देर रात घर के अंदर राधा का शव फंदे से लटकता मिला। बताया जाता है कि उस समय घर में सास और पति दोनों नहीं थे। मृतक महिला का एक छोटा बच्चा भी है। लोगों ने बताया कि हबीबुल्ला दो भाई हैं। दोनों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

हबीबुल्ला ने बताया कि उसने पुलिस को अपने भाई के खिलाफ शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, सूचना पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल पहले हबीबुल्ला उनकी पुत्री को भगाकर ले गया था। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली थी। दो साल बाद पुत्री का फोन आया तो उसने अपनी लोकेशन बताई। ढाई लाख रुपये उधार भी मांगे, जो ब्याज व खेत बेचकर पुत्री को दिए। आरोप है कि उनकी पुत्री को लटकाकर मारा गया है। थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed