{"_id":"66c4cdb427f6531cac00ee1d","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-noose-in-the-house-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-127373-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
मृतका सुमन का फाइल फोटो
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के बिंजहा धारीदासपुरवा गांव निवासी 18 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर में लटका मिला। विवाहिता की मां ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के बिंजहा धारीदासपुरवा गांव निवासी बृजेश गौतम की पत्नी सुमन (18) का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची उसकी मां श्याम कली पत्नी श्याम मनोहर ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी सुमन को 18 जून 2023 को पड़ोसी बृजेश पुत्र मुरली गौतम घर से उठाकर ले गया था। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने दोनों को शारदा नगर से बरामद कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया था। जब चार माह बाद बृजेश जेल से छूटकर घर लौटा तो रिश्तेदारों के कहने से दोनों की शादी कर दी गई। कुछ दिन बाद बृजेश उसकी बेटी सुमन को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। बेटी सुमन रक्षाबंधन पर मायके आने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन
तब उसके पति बृजेश, ससुर मुरली सास ननई और ननद बिट्टी ने उसे मारा पीटा। बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर फंदे से लटका दिया। मां के मुताबिक, उसके शरीर पर चोटों के काफी निशान हैं। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है, आरोपी पति हिरासत में है।