फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman who fell from bike crushed by bus, dies

Lakhimpur Kheri News: बाइक से गिरी महिला को बस ने रौंदा, मौत

Thu, 12 Sep 2024 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman who fell from bike crushed by bus, dies
फरधान। थाना क्षेत्र में बेहजम-लखीमपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम बाइक फिसलने से गिरी महिला को बस ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं पति घायल हैं। घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव सोनौरा निवासी राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, पत्नी पुष्पा मिश्रा के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। इसी दौरान बेहजम-लखीमपुर मार्ग पर गौरियापुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुष्पा के सड़क पर गिरते ही बेहजम की तरफ से आ रही निजी बस की चपेट में आकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में राजेश मिश्रा भी घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की तो परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने भड़क कर हंगामा किया। आरोप है कि भीड़ ने शव को लेने आए एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई भी की। सूचना पाकर मौके सीओ सिटी रमेश तिवारी, सदर कोतवाल अंबर सिंह, फरधान प्रभारी राजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर गए। काफी मशक्क्त के बाद भीड़ को शांत कराकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं घायल राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा को लखीमपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed