फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman shot dead in mysterious condition

रहस्यमयी हालत में महिला की गोली लगने से मौत

Wed, 24 Feb 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman shot dead in mysterious condition
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के बक्शीपुरवा गांव में सोमवार रात रहस्यमयी हालत में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बक्शीपुरवा गांव निवासी सोमी यादव (30) पत्नी धनवीर यादव सोमवार की रात नौ बजे अपने कमरे में थीं। अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो पास ही तमंचा और सोमी को खून से लथपथ देख घर हैरान रह गए। परिजन तुरंत ही उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के पिता थाना ईसानगर के महमदापुर गांव निवासी कमलकिशोर यादव ने बताया कि 2016 में पुत्री सोमी की शादी धूमधाम से की गई थी, इससे पहले कोई अनबन की बात भी सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखकर फफक पड़ी आंखें
मृतका के भाई रिंकू ने बताया कि बहन को गोली लगने की बात रात में ही पता लग गई थी। सभी लोग सीधे अस्पताल पहुंचे, तब तक शव मोर्चरी में रखा जा चुका था। सुबह शव देखकर सभी के होश उड़ गए। पिता कमल किशोर ने बताया कि पुत्री के सीने में गोली लगी है। कहा-आत्महत्या करने की बात गले नहीं उतर रही।
हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस
महेवागंज। महिला की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। बेटी के गम में मायके पक्ष के लोग गुमसुम हैं। मौत को लेकर किसी पर कोई सीधा आरोप न होने से पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गई है। महिला के पास तमंचा कहां से आया? गोली खुद चलाई या किसी और ने ? गोली चली किस बात पर? अगर सब ठीकठाक चल रहा था तो आखिर मौत की वजह क्या रही। ऐसे कई सवाल हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है। हालांकि, बरामद तमंचा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस को इस मौत से जल्द पर्दा हटने की उम्मीद है।
मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। तमंचा मिल गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले की सही जानकारी हो सकेगी।

- एसएन सिंह, प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़
पति समेत तीन नामजद
मृतका के पिता ने दहेज के लिए गोली मार कर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास और ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरिक्षक एसएन सिंह ने बताया कि पति धनवीर और उसके पिता सुंदर लाल और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed