फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dragged away by crocodile, half-eaten body found

Lakhimpur Kheri News: महिला को मगरमच्छ ही खींचकर ले गया था, अधखाया शव मिला

Tue, 15 Sep 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Woman dragged away by crocodile, half-eaten body found
गंगा देवी: फाइल फोटो - फोटो : Samvad
धौरहरा। कफारा गांव में शनिवार शाम बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही महिला को मगरमच्छ नाले में खींच ले गया था। सोमवार सुबह तीसरे दिन नाले में उनका अधखाया शव मिल गया। मौके पर पहले महिला के कपड़े और मांस का अवशेष मिला था।
विज्ञापन

कफारा टपरी निवासी गंगा देवी (55) पत्नी गुड्डू कोरी शनिवार शाम साप्ताहिक बाजार से घर लौट रही थीं। बुढ़िया नाले के पास उनके कपड़े और मांस के अवशेष मिले थे। इससे मगरमच्छ के हमले की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नाले में महिला का शव मिला। पुलिस के अनुसार शव पर मगरमच्छ के हमले के निशान थे और शव अधखाया था।
--------------
छठे दिन भी नहीं मिला दिनेश का शव
धौरहरा। माथुरपुर गांव निवासी दिनेश को बीते बुधवार घाघरा नदी में नाव से मगरमच्छ खींच ले गया था। पुलिस और फ्लड पीएसी टीम छह दिन से नदी में उसकी तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चला। तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि तलाश जारी है, अभी सफलता नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed