{"_id":"69b3004f159726b27c05c4ca","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-accused-of-murder-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-170233-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
Thu, 12 Mar 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
मृतका मोहिनी की फाइल फोटो-स्रोत परिजन
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम बैबहा निवासी मोहिनी (24) का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पति महिपाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतका के पिता अजय पाल सिंह निवासी दनियापुर थाना फरधान ने बताया कि चार वर्ष पहले मोहिनी की शादी बैबहा निवासी महिपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि दामाद शराब का आदी है और नशे में अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था।
पिता का कहना है कि बुधवार शाम महिपाल ने शराब के नशे में मोहिनी की पिटाई की और उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। घटना की जानकारी भी ससुराल पक्ष की ओर से नहीं दी गई, बल्कि पड़ोसियों से उन्हें इसकी सूचना मिली।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अज्ञात कारणों से युवक ने खाया जहर, मौत
लखीमपुर खीरी। निघासन निवासी दिनेश सिंह (45) पुत्र कुंवर सिंह ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले दिनेश की आठ बीघा जमीन नदी में कट गई थी, जिसका मुआवजा भी नहीं मिला। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। दिनेश की तीन बेटियों व एक छोटे बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद