फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies, private hospital accused of wrong operation

Lakhimpur Kheri News: महिला की मौत, निजी अस्पताल में गलत ऑपरेशन करने का आरोप

Tue, 02 Sep 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, private hospital accused of wrong operation
लखीमपुर खीरी। निजी अस्पताल में इलाज के बाद एक और मौत होने का मामला सामने आया है। रामापुर स्थित इस अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के एक अस्पताल भेजा गया, वहां भी कोई राहत नहीं मिली तो परिजन उसे घर ले आए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घर पर ही महिला की मौत हो गई। मृतका के पति का आरोप है कि निजी अस्पताल के चिकित्सक ने ऑपरेशन के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित पति ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम के आदेश के बाद सीएमओ ने पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने और जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

नकहा निवासी मिलन ने बताया कि उसकी पत्नी पीताम्बरी के पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद उसका 14 अगस्त को अल्ट्रासाउंड कराया गया था। रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि पीताम्बरी डेढ़ महीने के गर्भ से थी, लेकिन बच्चा असुरक्षित होने के चलते चिकित्सक ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी तो 15 अगस्त को पीताम्बरी को जिला महिला अस्पताल लेकर गया, लेकिन चिकित्सक न होने की वजह से उसे रामापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां 15 अगस्त को चिकित्सकों ने पीताम्बरी का ऑपरेशन करते हुए 23,500 रुपये ऐंठ लिए। 16 अगस्त को हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए और उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लखनऊ के चिकित्सक ने भी 32 हजार रुपये जमा कराए। आरोप है कि वहां भी पीताम्बरी का इलाज नहीं हुआ।
महिला की हालात बिगड़ने के साथ ही रुपयों की व्यवस्था न होने के चलते उसे डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद पीड़ित पति ने किसी तरह लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पर कुछ दिन इलाज चला, लेकिन रुपयों के अभाव में वह उसे वहां से डिस्चार्ज कराकर घर ले आया।
मिलन के अनुसार, मंगलवार की सुबह पीताम्बरी ने दम तोड़ दिया। इधर, पीड़ित पति सहित अन्य परिजन पीताम्बरी के शव को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से गुहार की। डीएम ने सीएमओ को मामले की जांच और कार्रवाई करने का आदेश दिया। हालांकि मौत की पुष्टि को लेकर पीताम्बरी को सीएमओ जिला महिला अस्पताल ले गए। मौत की पुष्टि होने के बाद पैनल से उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया।



गिरवी रख दिया पांच बीघा खेत, फिर भी नहीं बच सकी जान
इलाज के नाम पर हजारों खर्च होने के बाद भी पीताम्बरी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार बिगड़ रही हालत और रुपयों का इंतजाम न होने के चलते पीताम्बरी के पति मिलन ने इलाज कराने को लेकर अपने व अपने भाईयों के हिस्से का पांच बीघा खेत गिरवी रख दिया, जो रुपये मिले उससे पीताम्बरी का लखनऊ के केजीएमऊ में इलाज कराया। मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराने के बाद गलत आपरेशन और इलाज होने के चलते गुर्दे सड़ जाने की बात पता चली। इसी के चलते पीताम्बरी की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed