फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies after coming under high tension line

Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला की मौत

Tue, 13 Aug 2024 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after coming under high tension line
कस्बा भीरा के नई बस्ती वार्ड में घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
बिजुआ/भीरा। कस्बे के मोहल्ला शिवनगर में एक महिला की घर की छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में उसकी भाभी गंभीर रूप से झुलस गईं।

मोहल्ला शिवनगर में प्रमोद भार्गव का मकान निर्माणाधीन है। बृहस्पतिवार को उनके घर पर भंडारा था। इसलिए वह बहन विमला देवी (38) पत्नी प्रदीप कुमार को ससुराल पहाड़पुर से लेकर आया था। सोमवार सुबह चारपाई उतारने के लिए छत पर गई विमला की ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। ननद को बचाने पहुंची भाभी राधा देवी पत्नी प्रमोद भार्गव भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेई बिजली रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मुआवजे के लिए विभाग को पत्र लिखा है। मुआवजा दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed