{"_id":"6a9ef95a890f94d2c70f9221","slug":"witnesses-could-not-reach-due-to-heavy-rain-hearing-postponed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-184397-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तेज बारिश में नहीं पहुंच सके गवाह, टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तेज बारिश में नहीं पहुंच सके गवाह, टली सुनवाई
Mon, 07 Sep 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड क्रॉस केस की सुनवाई सोमवार को जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में टल गई। तेज बारिश और यातायात में दिक्कत के कारण बचाव पक्ष के गवाह अदालत नहीं पहुंच सके। अब मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।
जिला अधिवक्ता संघ ने बारिश के चलते विपरीत आदेश पारित न करने का प्रस्ताव पारित किया था। बचाव पक्ष ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर गवाहों के उपस्थित न हो पाने का हवाला दिया। जिला जज ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर सुनवाई आगे बढ़ा दी।
पिछली सुनवाई में आरोपियों ने सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए समय मांगा था। अभियोजन पक्ष ने बताया कि सोमवार की तारीख इसी उद्देश्य से निर्धारित थी। आरोपियों ने अलग-अलग समय दिए जाने की याचना की। अदालत ने बचाव पक्ष को 14 सितंबर को गवाही पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बचाव पक्ष ने तेज बारिश के कारण गवाहों के अदालत नहीं पहुंच पाने की जानकारी दी और गवाही पेश करने के लिए और समय मांगा। जिला जज ने बचाव पक्ष की दलील स्वीकार कर ली।