{"_id":"69e906e38b00470a29067bd4","slug":"witness-discharged-in-tikunia-violence-case-hearing-to-be-held-today-as-well-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-173503-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा कांड में गवाह डिस्चार्ज, आज भी होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा कांड में गवाह डिस्चार्ज, आज भी होगी सुनवाई
Wed, 22 Apr 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मामले में जिस गवाह के खिलाफ पिछली बार अदालत ने वारंट जारी किया था, अभियोजन पक्ष की अर्जी पर बुधवार को उस गवाह को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिला जज शिवकुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को भी सुनवाई जारी रखने के आदेश दिया है। साथ ही तीन गवाहों को एक साथ तलब किया है। जिला जज के सख्त रुख को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन तीनों गवाहों पर सम्मन तामील करा दिया है।
तिकुनिया हिंसा कांड के बहुचर्चित मामले की सुनवाई के दौरान जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में अभियोजन सूची का गवाह शेर सिंह बुधवार को पेश हुआ। उसकी ओर से वारंट वापसी की अर्जी दी गई।
विज्ञापन
उसे मंजूर करते हुए वारंट निरस्त कर दिया गया, मगर वारंट जारी होने के कारण भयभीत होने की बात कहते हुए अभियोजन पक्ष की ओर से बचाव गवाह की मानसिक स्थिति अवसाद में होने की बात कहते हुए अभियोजन पक्ष ने उसे डिस्चार्ज करने की अर्जी दाखिल कर दी।
लिहाजा अदालत ने अपने आदेश में इसे डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद अदालत ने सुखपाल सिंह और परमजीत सिंह निवासी गंगानगर तिकुनिया और अंग्रेज सिंह निवासी मुकरिमपुर को गुरुवार को गवाही दर्ज कराने के लिए तलब किया है।
जिला जज शिवकुमार सिंह के सख्त रुख को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन तीनों गवाहों पर सम्मन तामील करा दिया है।