{"_id":"6ab0216f97b916014c0f63d9","slug":"e-kyc-of-job-cards-stuck-due-to-workers-going-to-metropolis-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-185566-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महानगर गए श्रमिकों के कारण अटकी जॉबकार्ड की ई-केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महानगर गए श्रमिकों के कारण अटकी जॉबकार्ड की ई-केवाईसी
Sun, 20 Sep 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में 12,387 जॉबकार्ड धारक श्रमिकों की ई-केवाईसी अब तक नहीं हो सकी है। अधिकारियों का मानना है कि इनमें से कई श्रमिक रोजगार के लिए महानगरों में चले गए हैं, जिससे ई-केवाईसी का आंकड़ा आगे नहीं बढ़ रहा। अब ई-केवाईसी न कराने वाले श्रमिकों के नाम सूची से हटाए जाएंगे। ई-केवाईसी कराने में खीरी को प्रदेश में 27वां स्थान मिला है।
जिले में करीब छह महीने पहले ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए थे। कुल 2,76,215 सक्रिय जॉबकार्ड धारकों में से 2,63,828 की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जबकि 12,387 की प्रक्रिया अटकी है।
विभाग लगातार प्रयास कर रहा है और सक्रिय जॉबकार्ड धारकों की ई-केवाईसी अब भी की जा रही है। मनरेगा की जगह अब सरकार ने नई योजना वीबीजीरामजी की शुरुआत की है।
विज्ञापन
उपायुक्त श्रम रोजगार अमित सिंह परिहार ने बताया कि बिजुआ, लखीमपुर, मोहम्मदी और रमियाबेहड़ की प्रगति 95 प्रतिशत से कम है। बांकेगंज में 96.47, बेहजम में 95.2 प्रतिशत श्रमिकों की ई-केवाईसी हुई है। धौरहरा में सबसे ज्यादा 98.62 प्रतिशत, ईसानगर में 96.18 और कुंभी गोला में 95.8 प्रतिशत श्रमिकों की ई-केवाईसी हुई है।
रमियाबेहड़ में 94.73, लखीमपुर में 94.79, मोहम्मदी में 94.73 और बिजुआ में 94.82 प्रतिशत श्रमिकों की ई-केवाईसी हुई है। उन्होंने बताया कि कम प्रगति वाले ब्लॉकों के बीडीओ को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।