फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   With the completion of 51 Kundiy Gayatri Deep Yagna mahayagna

दीपयज्ञ के साथ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन

Fri, 15 May 2015 07:06 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Fri, 15 May 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
With the completion of 51 Kundiy Gayatri Deep Yagna mahayagna
भवन पर चल रहे 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और पुस्तक मेले का समापन पूर्णाहुति और दीपयज्ञ से हुआ। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञकुंड में आहुतियां डालीं। शाम को हजारों की संख्या में दीप जलाकर यज्ञस्थल को रोशन किया। श्रद्धालुओं ने दीपों की पंक्तियों से ऊं और स्वास्तिक की आकर्षक आकृतियां बनाईं।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव जायसवाल और विजय जायसवाल के सौजन्य से हुए चार दिन चले  51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी आहुतियां डालीं। शुक्रवार को पूर्णाहुति दी गई। यज्ञ गायत्री शक्तिपीठ शांति कुंज हरिद्वार से आई केंद्रीय टोली के परिव्राजकों ने वेदमंत्रों के बीच यज्ञ को संपन्न कराया। इस दौरान पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने ज्ञानवर्धक धार्मिक पुस्तकों को बेहद पसंद किया।
विज्ञापन

शाम को श्रद्धालुओं ने यज्ञ वेदियों और यज्ञ स्थल पर हजारों दीप जलाकर दीपयज्ञ किया। दीपयज्ञ शाम पांच बजे से शुरू होकर सात बजे तक चला। इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुदीप निगम ने शांति कुंज हरिद्वार से आई केंद्रीय टोली के सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विजय जायसवाल, अनिरुद्ध, समलिया प्रसाद मिश्र, भगवती शुक्ला, शशांक शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा ने अपना विशेष सहयोग किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को विशेष भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed