{"_id":"6491f5ec4fd35e00d2087bc4","slug":"with-har-ghar-nal-there-will-be-no-shortage-of-water-in-the-villages-lakhimpur-news-c-4-1-187151-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 'हर घर नल' से गांवों में नहीं रहेगी पानी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 'हर घर नल' से गांवों में नहीं रहेगी पानी की कमी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जल जीवन मिशन के तहत ''हर घर नल योजना'' के लिए ग्राम पंचायत और राजस्व गांवों में 904 पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण का कार्य जोर शोर से चल रहा है। खास बात यह है कि सभी परियोजनाओं में सोलर एनर्जी आधारित पानी आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि सर्दियों में कोहरा पड़ने के दौरान कई दिनों तक धूप न निकलने पर इनके संचालन में दिक्कतें भी आ सकती हैंं।
जिले के छह लाख 72 हजार 610 घरों में पानी आपूर्ति के लिए कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक दो लाख 90 हजार 922 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कुल 904 राजस्व गांवों में पेयजल परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना के तहत 237 पेयजल परियोजनाओं का निर्माण विंध्य टेलीलिंक्स लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। जिससे 319 ग्राम पंचायत और 491 राजस्व ग्राम संतृप्त होंगे।
इसके अलावा 667 परियोजनाओं का निर्माण नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) द्वारा कराया जाना है, इससे 731 ग्राम पंचायतें और 1065 राजस्व ग्राम संतृप्त होंगे। अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार नीरज ने बताया कि एनसीसी ने 576 परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ करा दिया है। 501 परियोजना में नलकूप लगाए गए हैं, जिनमें से 291 में टैंक निर्माण का कार्य चल रहा है। 28 टैंकों के निर्माण का कार्य पूरा हुआ है। हालांकि एनसीसी द्वारा 105 परियोजनाओं में सीधे पंप से पानी सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
नंबर गेम
904 पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण का कार्य
6,72,610 घरों में पानी आपूर्ति के लिए कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य
अब तक दिए जा चुके हैं 2,90,922 कनेक्शन
41 पुरानी पेयजल परियोजनाओं का होगा पुनर्गठन
जल निगम के अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार नीरज ने बताया कि कुछ साल पहले तक जनपद में 161 पाइप पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कराया गया था, जिसमें से 41 परियोजनाएं जर्जर हो चुकी हैं। इनका पुनर्गठन कराया जाएगा। शेष 120 परियोजनाओं में से 87 परियोजनाएं ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही हैं। जबकि 33 परियोजनाएं जल निगम द्वारा संचालित की जा रही हैं।