{"_id":"6ab01ee9358f2305bc0667bd","slug":"wires-are-swinging-poles-are-wobbling-yet-the-current-is-still-flowing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-185531-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तार झूल रहे, खंभे डगमगा रहे... फिर भी दौड़ रहा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तार झूल रहे, खंभे डगमगा रहे... फिर भी दौड़ रहा करंट
Sun, 20 Sep 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बरबर नगर के चिल्ड्रेन एकेडमी के ऊपर से गुजरी 1100 वोल्टेज लाइन। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर से गांव तक हाईटेंशन बिजली की लाइनें हादसों को न्योता दे रही हैं। कहीं मकानों और स्कूलों की छतों के ऊपर से तार गुजर रहे हैं तो कहीं सड़क और बाजारों के बीच झूलते तार लोगों के सिर से कुछ फुट ऊपर हैं।
कई जगह खंभे झुके हैं और तार नीचे तक लटक रहे हैं। शिकायतों के बावजूद व्यवस्था नहीं सुधर रही है। जिलेभर में की गई पड़ताल में बिजली लाइनों की यह खतरनाक तस्वीर सामने आई। मैगलगंज में टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कक्षा दो की छात्रा की मौत इसका ताजा उदाहरण है।
मैगलगंज के मुबारकपुर क्षेत्र के खुंटी बुजुर्ग गांव में बुधवार दोपहर चीज खरीदने गई कक्षा दो की छात्रा गोल्डी (8) टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। घर से करीब सौ मीटर दूर दुकान के पास रास्ते में टूटे पड़े तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गोल्डी के पिता लालाराम और ग्रामीणों ने बताया था कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे से तार टूटकर लटक रहा था। मुबारकपुर बिजली उपकेंद्र पर लाइनमैन को करीब एक बजे सूचना दी गई। आरोप है कि सूचना के बाद भी आपूर्ति बंद नहीं की गई और न ही कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने इसी लापरवाही को हादसे की वजह बताया।
मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीखमपुर में 18 अगस्त को संजय कुमार (35) पुत्र मंगरेलाल हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। छत पर करीब पांच फुट ऊपर से गुजर रही लाइन की चपेट में आने से उनका बायां हाथ और पैर काटना पड़ा। उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
बरवर में चिल्ड्रन एकेडमी के ऊपर से 1100 वोल्ट की लाइन गुजर रही है। स्कूल प्रबंधक नितिन द्विवेदी ने करीब डेढ़ माह पहले लाइन हटाने की शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मोहम्मदी-पुवायां मोड़ पर तार नीचे हैं। खीरी टाउन के मुख्य मार्ग स्थित बाजार में पोल हटाने की मांग के बावजूद समस्या बनी हुई है।
मैगलगंज मुख्य चौराहे पर भी ट्रांसफाॅर्मर और नीचे लटकते तार दुकानों के बीच हैं। उचौलिया-पनहपुर मार्ग पर रेलवे स्टेशन जाने वाली 11 केवी लाइन नीचे झूल रही है। खंभों के बीच अधिक दूरी होने से तार और नीचे आ गए हैं। पसगवां के जंगबहादुरगंज में तारों का जाल है और एक खंभा भी जर्जर हालत में है।
निघासन में भी घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। भीरा मुख्य चौराहे पर जमीन के करीब ट्रांसफॉर्मर और तारों का जाल है। वनबीट अस्पताल के बाहर लगा ट्रांसफाॅर्मर भी खतरा बना हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
स्कूलों के ऊपर से भी गुजर रहीं बिजली लाइनें
मोहम्मदी और पसगवां क्षेत्र के कई स्कूलों के ऊपर से बिजली लाइनें गुजर रही हैं। संबंधित विभाग की ओर से इन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कई जगह अब तक काम नहीं हुआ। बिजली निगम के अनुसार बजट की व्यवस्था संबंधित विभाग से होनी है। गोला क्षेत्र में भी कई मोहल्लों में बिजली के तार पांच-छह फुट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। वार्ड 21 और 23 के मुन्नूगंज में लोग सिर झुकाकर निकलने के लिए मजबूर हैं। पश्चिमी और पूर्वी दीक्षिताना, भारत भूषण कॉलोनी, मुनुगंज, ऊंची भूड़, कुम्हारन टोला और तीर्थ क्षेत्र में भी ऐसी स्थिति सामने आई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेरे सर्किल में 76 स्कूलों के ऊपर से लाइन हटाने का बजट मिला था। 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग से स्कूलों के नाम पर बजट मिलने पर वह भी हटा दिए जाएंगे। पुरानी लाइन की नीचे लोगों ने मकान बना लिए हैं। अब मकान मालिक को लाइन शिफ्ट कराने के लिए बजट देना होगा।
-मनीष कुमार झा, अधीक्षण अभियंता गोला सर्किल
-- -- -- -- -- -- -
मकानों के ऊपर से लाइन नहीं खीची जाती है। लोगों ने पुरानी लाइन के नीचे मकान बना लिए हैं, जो नियम के विरुद्ध हैं। इसको लेकर कई बार नोटिस भी जारी किए ला चुके हैं। मेरे क्षेत्र के 89 स्कूलों के ऊपर से तार हटाए जा चुके हैं।
-राजीव कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता, लखीमपुर सर्किल