फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Winter continues, fog falls in the morning, sunlight comes out in the afternoon

सर्दी का सितम जारी, सुबह कोहरा गिरा, दोपहर बाद निकली धूप

Sun, 30 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Winter continues, fog falls in the morning, sunlight comes out in the afternoon
मैलानी में दिन में लाइट जलाकर चलते वाहन - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जनपद में सर्दी का सितम शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से कोहरा छाया रहा और शीतलहर व गलन रही। दोपहर बाद धूप निकली, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि शाम होते फिर से कड़ाके की ठंड व शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक धूप निकलेगी और शीतलहर भी चलेगी।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा गिरना शुरू हुआ, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। शीतलहर व गलन से हांड कंपाने वाली सर्दी का अहसास लोगों को होता रहा, जिससे बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है और धूप निकलेगी। हालांकि शीतलहर चलने से तापमान में वृद्धि होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

सुबह कोहरे की चादर, दिन में धूप, शाम होते ही शीतलहर
गोला गोकर्णनाथ। जनवरी में मौसम के बदलते रंग देखते ही बन रहे हैं। सुबह और शाम शीतलहर के बीच गहरे कोहरे की चादर, सर्द रात ने लोगों का हाल बेहाल किया है। वहीं शनिवार को दिन में आसमान में सूर्य देव की लुकाछिपी के बाद खिली धूप ने लोगों को राहत दी। शनिवार को मौसम ने अपने कई रंग दिखाए सुबह 10 बजे तक मौसम हांड़ कपाती ठंड के साथ कोहरे की चादर ओढ़े रहा। उसके बाद बादलों में लुका छुपी के बाद सूर्य देव ने थोड़ी गर्मी दी। दोपहर को खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहने शीतलहर के चलने से जहां लोग ठंड से कांपते रहे, वहीं दोपहर बाद खुलकर धूप निकलने से लोगों ने मैदान में बैठकर धूप का आनंद लिया। बाजार में कुछ चहल-पहल दिखाई दी। साथ ही ठंड से ठिठुर रहे पशुओं ने भी राहत की सांस ली है।किसानों का कहना है कि ठंड और कोहरा गेहूं-मसूर की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed