फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Will struggle together Shicshamitr

एकजुट होकर संघर्ष करेंगे शिक्षामित्र

Sun, 20 Sep 2015 11:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 20 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Will struggle together Shicshamitr
शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान में की गई। यहां एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

बैठक में चंद्रेश वर्मा ने कहा कि सभी शिक्षामित्र एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए अवकाश के दिन बैठक करते रहेंगे। यहां जिला मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि टीईटी परीक्षा 2011 सही है तो संजय मोहन को दोबारा जेल क्यों जाना पड़ा। उन्होंने कहा टीईटी परीक्षा अवैध है। इसके लिए न्यायालय में रिट की जाएगी तथा मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी कि टीईटी 2011 परीक्षा की सीबीआई जांच कराई जाए। यहां संजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं से बात की गई है। निश्चित तौर पर इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। बैठक में मानवेंद्र वर्मा, माधुरी, शशि वर्मा, शिवांशु, उमा गुप्ता, नरेंद्र, अनिल, अनुपमा मिश्रा, संतोष मिश्रा, जय प्रकाश, मनोज वर्मा, सुधीर, दिलीप, पवन, वंदना वर्मा और रमेश कुमार सहित तमाम शिक्षामित्र उपस्थित थे।

शिक्षामित्रों ने निकाला कैंडल मार्च
मितौली खीरी।
मितौली रोड और बेहजम ब्लाक के सैंकड़ों शिक्षामित्रों ने मितौली कस्बे में अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला।
कोर्ट के आदेश से आहत शिक्षा मित्र संगठनों के विरोध के क्रम में मितौली और बेहजम ब्लाक के शिक्षामित्रों ने मिलकर कस्बे के बीआरसी केंद्र से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान शिक्षा  मित्र अपनी मांगो से जुड़े स्लोगन यूपी हो या राजस्थान वेतन होगा एक सामान और याचना नहीं, अब रण होगा के साथ शहीद स्तंभ पर कैंडल लगाकर सभा आयोजित की। सभा को पारस वर्मा, मोईन खान,  संतोष अवस्थी आदि ने अपने संबोधन में मांगो को लेकर हर संभव संघर्ष करने की शिक्षामित्रों से अपील की इस दौरान नीरजा वर्मा, संध्या शुक्ला, अर्चना मिश्रा, प्रमोद वर्मा, अमित सिंह, कुसुम गुप्ता, आदि सैंकड़ों शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed