{"_id":"6a0b5bf7e14906f5e9064d18","slug":"will-have-to-wait-for-power-supply-from-ucholia-substation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175431-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उचौलिया उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति के लिए अभी करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उचौलिया उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति के लिए अभी करना होगा इंतजार
Tue, 19 May 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 19 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
उचौलिया। विद्युत उपकेंद्र उचौलिया से कस्बे में बिजली आपूर्ति शुरू होने के लिए उपभोक्ताओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। स्टोर से जरूरी सामान न मिलने के कारण लाइन जोड़ने का काम रुका हुआ है।
कल्लुआ के कोइलछा में बने विद्युत उपकेंद्र उचौलिया से करीब एक माह पहले आसपास के गांवों को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई थी, लेकिन 11 केवी लाइन का कुछ काम अधूरा होने से कस्बे में आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
एक सप्ताह पहले उचौलिया में पेट्रोल पंप के पास जेबीगंज उपकेंद्र से आई 11 केवी लाइन को अलग करने के लिए खंभे लगाए गए थे। इसके बाद काम रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि स्टोर से क्रॉस आर्म, तार और एंगल समेत अन्य जरूरी सामान न मिलने की वजह से काम अटका हुआ है।
विज्ञापन
एसडीओ मोहम्मदी शुभम मौर्य ने बताया कि स्टोर की ओर से जल्द सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा।