{"_id":"61ec571cbaf8a11a25358f5d","slug":"will-continue-to-fight-for-farmers-rights-tikait-lakhimpur-news-bly473340115","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हक के लिए लड़ते रहेंगे : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हक के लिए लड़ते रहेंगे : टिकैत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/तिकुनिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के हक के लिए लड़ते रहेंगे। तिकुनिया हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलकर उनकी तकलीफों को नजदीक से समझने के लिए आए हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। हमें पीड़ित परिवारों की देखरेख करनी पड़ेगी, न्यायालय की पैरवी के लिए खर्चे की व्यवस्था करनी पड़ेगी। हिंसा के बाद जो वादा अधिकारियों ने किया, उस पर क्या हुआ। इसके लिए डीएम-एसपी से बात की गई है।
शनिवार को करीब 4:30 बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कौड़ियाला घाट गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेका। मीटिंग हाल में किसानों से बातचीत की। किसानों की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है इसलिए डटकर मुकाबला करना होगा। क्षेत्र में सक्रिय कमेटी बनाई जाएगी, जिसके पदाधिकारी व सदस्य केस की पैरवी के लिए फंड और शहीद हुए परिवारों की देखभाल करेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि केसीसी किसानों के लिए जहर है। तीन साल से गन्ने की फसल बर्बाद हो रही है। खर्चा चलाने के लिए पैसों की जरूरत होती है, जिससे कर्ज बढ़ जाता है और जमीन नीलाम होने की नौबत आ जाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि राजस्थान में एक किसान की 10 एकड़ जमीन सात लाख रुपये में नीलम की जा रही थी, जिसे पहुंचकर रुकवाया गया। इसी प्रकार अन्य किसानों की जमीनों को भी बचाया गया। इस दौरान कौड़ियाला गुरुद्वारा में भारी सुरक्षा बल और भाकियू जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चुनाव बाद शांतिपूर्ण ढंग से चलेगा आंदोलन
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव बाद एमएसपी पर कमेटी बनाई जाएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार से बात चल रही है और जरूरत पड़ने पर आंदोलन आगे भी शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहेगा।
विज्ञापन
चुनाव में किसी पार्टी के पक्ष में मतदान की बाध्यता नहीं
यूपी और उत्तराखंड के भाकियू प्रभारी बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि जो किसान हित की बात करेगा वह देश पर राज करेगा। इसलिए किसानों को अपना हित देखकर मतदान करना चाहिए। किसान अपनी इच्छानुसार किसी भी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए स्वतंत्र हैं।
गुरुद्वारा कौड़ियाला आगमन पर तैनात रहा फोर्स
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के गुरुद्वारा कौड़ियाला आगमन को लेकर भारी सुरक्षा बल बार्डर पर तैनात रहा। इसमें सीतापुर के एडिशनल एसपी राजीव दीक्षित, एसडीएम श्रद्धा सिंह, सीओ सदर अरविंद वर्मा, सीओ लहरपुर, प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम मौजूद रहे। इसके अलावा मझरा पूरब में एक बटालियन पीएसी तैनात रही। कस्बा तिकुनिया में गुरुनानक देव सिख एकेडमी, टायर चौराहा, बरसोला कला चौराहा पर भारी सुरक्षा बल सुबह से तैनात रहा।
जेल में बंद किसानों के परिजन को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को जेल में बंद किसान विचित्र सिंह निवासी गोगांव, गुरप्रीत सिंह निवासी बंशीनगर, कमलजीत सिंह निवासी चौखड़ा फार्म के घर जाकर परिजन से मुलाकात की। परिजन को हरसंभव आर्थिक व कानूनी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। तिकुनिया हिंसा में मारे गए चौखड़ा फार्म निवासी लवप्रीत सिंह के परिजन से भी मिले और उन्हें भी मदद का आश्वासन दिया।