{"_id":"56ee9e5a4f1c1bbe34f14dc2","slug":"will-accelerate-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की रफ्तार करेंगे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की रफ्तार करेंगे तेज
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा संसाधनों की कमी विकास में आड़े नहीं आएगी
जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला पंचायत की आय बढ़ाने के प्रयास के साथ जिले में विकास की गति तेज की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के पुराने गेस्टहाउस की जगह एक भव्य शापिंग कांप्लेक्स बनाने की तैयारी होगी। इसके अलावा जिला पंचायत की खाली पड़ी जगहों पर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। इससे जिला पंचायत की आय बढ़ेगी और इस आय को विकास कार्यों में लगाया जा सकेगा।
जिला पंचायत गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के जिले का समग्र विकास होगा। जिले में आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़कों और पुल पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिला पंचायत सदस्य विकास के मुद्दे पर उनके साथ हैं। सभी सदस्यों को साथ लेकर हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। कहा कि जिले में विकास की काफी जरूरत है। इसके लिए पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि विकास के मामले में सभी लोगों से सुझाव और सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने जिला पंचायत से संचालित कॉलेजों की स्थिति सुधारने और उनमें शैक्षणिक गुणवत्ता लाने की बात कही। कहा कि संसाधन भले ही सीमित हों लेकिन विकास के रास्ते में किसी तरह की अड़चन नहीं आने दी जाएगी।