फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wildlife organ smugglers caught including tiger teeth

बाघ के दांत समेत पकड़े गए वन्यजीव अंग तस्कर

Sun, 11 Jul 2021 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wildlife organ smugglers caught including tiger teeth
पकड़े गए तस्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ऑपरेशन सफाया के तहत वन विभाग की टीम ने की थी छापेमारी
विज्ञापन

14 साल पहले शिकार किए गए बाघ के हैं बरामद किए गए दांत

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की टीम ने ऑपरेशन सफाया अभियान के तहत छापेमारी कर किशनपुर सेंक्चुरी जंगल से सटे किशनपुर गांव से बाघ के दो दांत बरामद किए हैं। वन्यजीव अंग तस्कर इन दांतों को नेपाल में बेचने की फिराक में थे। बरामद दांत 14 साल पहले शिकार किए गए बाघ के बताए जा रहे हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी, भीरा, संपूर्णानगर और पलिया रेंज में चलाए जा रहे ऑपरेशन सफाया अभियान के तहत रविवार को मैलानी और भीरा रेंजर केपी सिंह, राकेश बाबू वर्मा को सूचना मिली कि किशनपुर सेंक्चुरी जंगल से सटे किशनपुर गांव में कुछ वन्यजीव अंग तस्करों के पास बाघ के दांत हैं। दांतों को वह नेपाल में बेचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रेंजर के नेतृत्व में फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, ओम कुमार, अवनीश शर्मा और विकास सिंह आदि ने किशनपुर गांव में छापा मारा। जहां से टीम ने वन्यजीव अंग तस्कर किशनपुर गांव निवासी शिव कुमार के अलावा महराज नगर निवासी सतीश को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से बाघ के दो दांत बरामद हुए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2007-08 में उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक बाघ का शिकार किया था, जिसमें अन्य साथियों के साथ वह जेल भी गए थे। उनके पास बरामद हुए दांत 14 साल पुराने हैं। उन्होंने इन दांतों को छुपाकर रखा था, जिन्हें वह अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव अंग तस्कर राम कुमार उर्फ लल्ला को बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों ने यह भी बताया कि राम कुमार उर्फ लल्ला बाघ दांतों की खरीददारी के लिए काफी दिनों से उनके संपर्क में था, लेकिन उसके गिरफ्तार होने के बाद बाघ दांतों की बिक्री नहीं कर सके।

चार दिन पहले ही बाघ के दांत के साथ पकड़ा गया था लल्ला

चार दिन पहले दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की संपूर्णानगर रेंज में एक बाघ का शिकार करने वाला वन्यजीव अंग तस्कर राम कुमार उर्फ लल्ला को वन कर्मियों की टीम ने पलिया से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से बाघ के दांत बरामद हुए थे। इस तस्कर के भी तार अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव अंग तस्करों से जुड़े होने का खुलासा हुआ था। वह अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव अंग तस्कर लंबू फरियाद का पुराना साथी बताया जा रहा है। चार दिन बाद वन्यजीव अंग तस्कर की गिरफ्तारी होने से वन विभाग के कान खड़े हो गए हैं। इसके साथ ही दुधवा टाइगर रिजर्व में फिर से एक बार अलर्ट जारी किया गया है।

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सफाया अभियान के तहत वन कर्मियों की टीम को सूचना मिली थी कि किशनपुर सेंक्चुरी जंगल से सटे किशनपुर और महराज नगर गांव में बाघ के दांतों की तस्करी का प्रयास हो रहा है। टीम ने छापामार कर दो आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से बाघ के दो दांत बरामद हुए हैं। - डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed