{"_id":"60ef1e8b8ebc3ed017327961","slug":"wild-elephants-trampled-three-bighas-of-sugarcane-lakhimpur-news-bly4530634182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली हाथियों ने रौंद डाली तीन बीघा गन्ने की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली हाथियों ने रौंद डाली तीन बीघा गन्ने की फसल
विज्ञापन
तिकुनियां। मंझरापूरब गांव में जंगली हाथियों ने एक किसान की तीन बीघा गन्ने की फसल मंगलवार रात नष्ट कर दी। बुधवार की सुबह जब वह अपना खेत देखने गए तो वहां बाघ भी दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया है।
मझरापूरब जंगल के किनारे स्थित नानकपुर गांव निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात चार हाथियों का झुंड उनके गन्ने के खेत में आया और करीब तीन बीघा फसल को रौंद गया। घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। पीड़ित किसान ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब दस बजे खेतों में बाघ भी दिखाई दिया। किसान ने वन विभाग को सूचना दी है।
जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले माह भी हाथियों के झुंड ने मझरा पूरब और दलराजपुर में कई किसानों की गन्ने की फसल रौंद डाली थी।
उत्तर निघासन बेलरायां के रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि किसान की नष्ट हुई फसल का सर्वे कराकर वन विभाग की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। विभाग की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है जंगली हाथियों की निगरानी की जा रही है।