{"_id":"5fde33ba8ebc3e3c4c2fd5a6","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly430774560","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा प्रशासन सतर्क: किशनपुर सेंक्चुरी में हाथियों से कराई कांबिंग, गश्त भी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा प्रशासन सतर्क: किशनपुर सेंक्चुरी में हाथियों से कराई कांबिंग, गश्त भी तेज
विज्ञापन
किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में हाथियों से कांबिंग करती वन कर्मियों की टीम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। किशनपुर सेंक्चुरी में शिकार की आशंका के चलते गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही दुधवा के प्रशिक्षित हाथियों से उस जगह की सघन कांबिंग की जा रही है, जहां गुरुवार की शाम को दो शिकारियों को मय हथियार पकड़ा गया था।
किशनपुर सेंक्चुरी के कोरजोन क्षेत्र में दो शिकारियों के पकड़े जाने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार की शाम दो शिकारी पकड़े जाने के बाद उस जगह को शिकार के लिए संवेदनशील मानते हुए दुधवा नेशनल पार्क के पशु चिकित्सक डॉ दया शंकर के नेतृत्व में प्रशिक्षित हाथियों से शनिवार सवेरे से सघन कांबिंग कराई जा रही है। इसके साथ पूरे किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में गश्त बढ़ा दी गई है। गश्ती टीमों से कहा गया है कि सर्दियों के मौसम में वन्यजीव बाहुल्य वाले और शिकार के लिए संवेदनशील स्थलों की विशेष रूप से निगरानी की जाए।
-
दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी में कड़ी सुरक्षा के बावजूद दो शिकारियों का घुस आना आश्चर्य की बात है। शिकार की आशंका के मद्देनजर किशनपुर सेंक्चुरी में गश्त बढ़ा दी गई है और शिकारियों के पकड़े जाने की जगह पर दुधवा के प्रशिक्षित हाथियों और गश्ती टीमों से सघन कांबिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
- डॉ अनिल कुमार पटेल, प्रभारी उपनिदेशक, दुधवा नेशनल पार्क/ डीडी, डीटीआर, बफरजोन