फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

खीरी: हिंसक जानवर के हमले में ग्रामीण की मौत

Tue, 27 Oct 2020 06:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals
घटनास्थल का जायजा लेती वन कर्मियों की टीम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज जंगल में किसी हिंसक पशु ने ग्रामीण पर हमला कर उसे मार डाला। रविवार शाम इस व्यक्ति का शव छैैरासी बीट जंगल में बरामद हुआ। शव के पोस्टमार्टम से इस बात की पुष्टि हो गई है कि व्यक्ति की मौत किसी हिंसक जानवर के हमले में हुई है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज के तहत छैरासी बीट जंगल के कंपार्टमेंट 13 में रविवार शाम एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान गोला कोतवाली क्षेत्र के भदेड़ गांव निवासी बंशी के पुत्र शिवरतन (42) के रूप में हुई है। मृतक की गर्दन पर गहरे जख्म के निशान थे। इससे ग्रामीण इस बात की आशंका जता रहे हैं कि किसी बाघ या तेंदुए ने हमला कर शिवरतन को मौत के घाट उतार दिया। परिजन के मुताबिक शिवरतन शनिवार घर से छैरासी बीट जंगल से होकर मजदूरी करने के लिए जाने की बात कहकर निकला था। शाम तक घर न लौटने पर घर वालों ने रविवार सुबह उसकी तलाश शुरू की। शिवरतन के लापता होने की सूचना भीरा रेंज मुख्यालय को भी दी। तलाश के दौरान शाम को उसका शव छैरासी बीट जंगल में मिला। उसकी गर्दन पर गहरे जख्म थे। शव बरामद होने की सूचना पर रेंजर भीरा राकेश बाबू वर्मा और वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया हालांकि वन विभाग को घटनास्थल पर किसी बाघ या तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले हैं। शिवरतन की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गोला कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में शिवरतन की मौत का कारण किसी हिंसक जानवर का हमला बताया गया है। इससे इस बात की पुष्टि हो गई है कि शिवरतन किसी बाघ या तेंदुए के हमले में मारा गया। वन विभाग मामले की छानबीन में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भीरा रेंज की छैरासी बीट में एक व्यक्ति का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी हिंसक जंगली जानवर के हमले में व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
- डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed