फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

मादा तेंदुए ने लावारिस गाय को बनाया निवाला, दहशत

Tue, 27 Oct 2020 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। धूसाखुर्द गांव में चार दिन पहले एक किसान के खूंटे पर बंधी बछिया को निवाला बनाने वाले मादा तेंदुए ने अब पड़ोस के गांव सहबाजपुर के निकट गन्ने के खेत में लावारिस गाय को मार डाला। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन टीम ने गन्ने के खेत से अधखाया शव बरामद किया है। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

धौरहरा वनरेंज के गांव सहबाजपुर के गन्ने के खेत में मादा तेंदुआ एक शावक के साथ पांच दिनों से डेरा डाले हैं। चार दिन पहले उसने गांव के ही किसान की बछिया को मार डाला था। इसके बाद सक्रिय हुए वनविभाग ने नाइट वीजन कैमरे लगाए थे। मादा तेंदुआ लगातार गन्ने के खेत के आसपास घूमती दिखाई पड़ रही है। रविवार की रात मादा तेंदुए ने लावारिस गाय को मार डाला। ग्रामीण सुबह जब खेतों की ओर गए तो उसका अधखाया शव देखा। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने गाय का अधखाया शव बरामद कर मौका मुआयना किया। चार दिन पहले यही तेंदुआ धूसाखुर्द गांव में एक किसान के खूंटे पर बधी बछिया को उठा ले गया था। क्षेत्र में गन्ने की फसल की बहुतायत और नाले का पानी तेंदुए की पसंद बनती जा रही है। ऊपर से शिकार के लिए घूमते लावारिस पशु तेंदुए को टिके रहने में मदद कर रहे हैं। वन विभाग की टीम बंशीबेली में 15 कैमरे और तीन पिंजड़े लगा कर तेंदुआ पकड़ने को पेट्रोलिंग कर रही है। चालक तेंदुआ डेढ़ माह बाद भी पकड़ से बाहर है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के उपाय किए जा रहे हैं। तेंदुआ पिंजड़े के पास आता और फिर चला जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed