फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

पिंजड़े तक आया और लौट गया तेंदुआ

Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
बेला गढ़ी गांव में पिंजड़े के पास घूमता रहा तेंदुआ। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा/ईसानगर। वन रेंज के चकदहा और साहबदीन पुरवा गांव में दो बच्चों को मारने वाला तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े के पास तक आता है। आसपास चहलकदमी भी करता है, लेकिन खतरा भांपकर लौट जाता है। अब तक तेंदुआ पिंजड़े के बाहर बंधी तीन बकरियों का शिकार कर चुका है। वहीं दूसरी मादा तेंदुआ धूसाखुर्द गांव के खेतों में डेरा जमाए है।
विज्ञापन

धौरहरा वन रेंज के बंशीबेली गांव में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजड़े और 15 कैमरे लगाए हैं। बकरियों को पिंजड़े के अंदर और बाहर बांधा जा रहा है, लेकिन तेंदुआ पिंजड़े के बाहर बंधी एक-एक कर तीन बकरियों का अब तक शिकार तो कर चुका है, लेकिन बकरी के लिए पिंजडे़ के अंदर नहीं जाता। पिंजड़े में बकरी देखकर वह आसपास घूमता तो है, लेकिन मानो वह पिंजड़े को पहचान रहा है, इसलिए वह अंदर नहीं जाता है। इधर धूसाखुर्द गांव में एक किसान की बछिया का शिकार करने वाली मादा तेंदुआ गन्ने के खेतों में डेरा जमाए है। यह पड़ोसी गांव सहबाजपुर में भी देखी। वन विभाग की टीम दोनों जगहों पर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि बंशीबेली वाला तेंदुआ शायद कभी पिंजड़े में कैद हो चुका है। इसलिए बाहर बंधी बकरी का शिकार तो करता है, लेकिन पिंजड़े के अंदर नहीं जाता। टीम लगी है, जल्द कामयाबी भी मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed