फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

चौगुर्जी गांव में घुसे हाथियों ने रौंदी झोंपड़ी और मेंथा प्लांट

Fri, 28 Aug 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
तिकुनियां। मोहाना नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायत सूरतनगर के गांव चौगुर्जी में बुधवार की रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। मेंथा प्लांट और वहां पड़ी झोंपड़ी को तहस नहस कर दिया। झोंपड़ी में सो रहे किसान ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। हाथियों के आतंक से लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

चौगुर्जी निवासी उमेश ने बताया कि बुधवार को घर से खाना खाकर फसलों को जानवरों से बचाने के लिए वह खेत पर गया था। जहां बनी झोंपड़ी में सो रहा था। रात में हो रही बारिश के बीच दो हाथी आए और धान की फसल को रौंदने लगे। इसके बाद उन्होंने मेंथा तेल निकालने वाले प्लांट को तहस नहस कर दिया। झोंपड़ी को भी तोड़ डाली है। उमेश ने बताया कि बड़ी मुश्किल से उसने भागकर अपनी जान बचाई है। मोहाना नदी पार स्थित चौगुर्जी गांव में वर्ष भर बाघ और हाथियों का आतंक रहता है। हिंसक जानवरों की चौगुर्जी, बंदरहिया गौढ़ी, खैरटिया, मझरापूरब, दलराजपुर आदि गांवों के लोगों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed