फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

बाघ ने बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 27 Aug 2020 08:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। गुरुवार दोपहर हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर के बाघ ने खेत में घास चर रही रमेश की बकरी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

अयोध्यापुर के पूर्व प्रधान डोरेलाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की शाम सुंदरपुर निवासी रमेश के परिवार के बच्चे और कुछ महिलाएं गांव की दक्षिण दिशा में बकरी चरा रहे थे। इसी बीच गन्ने में छिपे बाघ ने बकरी पर हमला कर उसे गन्ने के खेत में ले जाकर अपना निवाला बना लिया। बाघ को देखते ही बकरी चरा रही महिलाओं और बच्चों में भगदड़ मच गई। सूचना पर तमाम ग्रामीण वहां लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए, जिनके शोर मचाने पर बाघ गन्ने में घुस गया। यहां से जंगल की दूरी दो किमी है। ग्रामीणों ने बाघ के हमले की सूचना महेशपुर रेंज के वन कर्मियों को दे दी है। घटना से सुंदरपुर, अयोध्यापुर के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed