फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

बकरियां चराने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, घायल

Sat, 02 May 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। जंगल में बकरियां चराने गई महिला पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ झाड़ियों में छिप गया। गंभीर हालत में महिला को बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम रेंज अंतर्गत बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र के लैलून नगर गांव निवासी सुग्रीव की 45 वर्षीय पत्नी विमला देवी शुक्रवार दोपहर साथी महिलाओं के साथ जंगल में बकरियां चराने गई थी। दोपहर एक बजे उल्ल नदी से सटी झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। यह देख उसकी साथी महिलाएं शोर मचाने लगीं। शोर पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल में चला गया। बाघ के हमले से महिला के बाएं कंधे, पीठ और कान के पास गहरे जख्म हुए हैं। महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण और महिला के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। उसे इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव की महिलाएं जंगल के अंदर बकरियां चराने गईं थी, जहां झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ ने विमला देवी नामक महिला पर हमला किया है। गोला पश्चिम जंगल बाघ प्रभावित क्षेत्र है। ग्रामीणों को ताकीद की जाती है कि वे जंगल के अंदर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बनारसीदास मौर्य रेंजर, दक्षिण खीरी वन प्रभाग, गोला रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed