फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

बाघिन को लोकेशन जानने के लिए लगाए कैमरे

Mon, 20 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
wild animal
बांकेगंज। तिकुनिया के खैरटिया गांव में महंत को निवाला बनाने वाला बाघ नहीं, बल्कि बाघिन है। वन विभाग ने पगचिह्नों को देखकर ये संभावना व्यक्त की है। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक का कहना है कि इस इलाके में अभी तक जिन अन्य 17 लोगों पर हमला हुआ है, उसमें महंत पहले शिकार हैं, जिन्हें बाघिन ने निवाला बनाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके आदमखोर होने की आशंका बढ़ गई हैं। बाघिन को लोकेट करने के लिए प्रभावित स्थान पर 12 जोड़ी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा कतर्निया घाट से आए जयमाला और चंपाकली हाथियों के जरिए कांबिंग की जा रही है। दुधवा और कतर्निया घाट वन कर्मियों के साथ बाघ मित्रों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसके जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा। कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग और दुधवा प्रभाग की संयुक्त टीमें पेट्रोलिंग कर ग्रामीणों को सुरक्षित करना निश्चित करेंगी।
विज्ञापन

रविवार को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( प्रोजेक्ट टाइगर) कमलेश कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( आईटी सेल) विष्णु सिंह, एफडी संजय पाठक, बफरजोन उपनिदेशक सुंदरेशा समेत कई रेंजों के रेंजर और वन कर्मियों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरटिया में बाघिन द्वारा पुजारी को निवाला बनाए जाने की घटना दुखद है। बाघिन के आदमखोर होने की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते बाघिन को लोकेट कर उसे पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। जब तक बाघिन पकड़ी नहीं जाती है, ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। वन विभाग की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।
- संजय पाठक,मुख्य वन संरक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed