फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife was killed by slitting her throat in a domestic dispute

घरेलू विवाद में पत्नी को गला रेतकर मार डाला

Thu, 14 Jul 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wife was killed by slitting her throat in a domestic dispute
मृतक शाहजहां (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
उचौलिया। घरेलू विवाद में तैश में आकर बुधवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उचौलिया कस्बे के मजरा रूरा निवासी चालीस वर्षीया शाहजहां का पति मुन्ना से बुधवार सुबह किसी बात पर विवाद हो गया। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर मुन्ना ने गड़ासे से शाहजहां की गर्दन पर वार कर दिया। खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। उधर, दिनदहाड़े हत्या की वारदात की ख़बर से पूरे गांव में दहशत है।
विज्ञापन

पड़ोसियों को घटना की जानकारी होने पर पत्नी की हत्या के बाद मुन्ना मौके से भागा लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका शाहजहां का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मृतका के भाई रफी अहमद निवासी रुरा की तहरीर पर आरोपी मुन्ना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि शाहजहां और मुन्ना का पुत्र इमरान इस समय गांव में ही था। हालांकि वारदात के वक्त वह घर पर नहीं था। इमरान वाहन चलाने का काम करता है। गांव वालों ने बताया कि दंपती में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था लेकिन शाहजहां अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार देगा, इसका किसी को इल्म नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed