फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband and wife committed suicide by hanging in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: दंपती ने की आत्महत्या, घर में पत्नी तो खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पति का शव

Fri, 22 Dec 2023 04:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2023 04:57 PM IST
सार

ईसानगर क्षेत्र में पति और पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव अलग-अलग जगहों पर फंदे से लटके मिले। पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह की वजह से दोनों ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
Husband and wife committed suicide by hanging in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में नौरंगपुर निवासी बहादुर और उसकी पत्नी अर्चना का शव बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों पर फंदे से लटका मिला। पत्नी का शव घर के बाहर छप्पर से तो पति बहादुर का शव घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह की वजह से दोनों ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद ईसानगर थाने के गांव सधुवापुर निवासी राजू ने बताया कि बहन अर्चना (26) की शादी करीब तीन वर्ष पहले नौरंगपुर में रहने वाले बहादुर (28) के साथ की थी। करीब 20 दिन पहले बहादुर पत्नी अर्चना को मायके से अपने घर ले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे खेत से वापस आए बहादुर के पिता बनवारी ने बहू अर्चना का शव घर के बाहर छप्पर से लटका देखा।
विज्ञापन


घर से 200 मीटर दूरी पर मिला पति का शव 
बेटे को घर में न देख उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए। थोड़ी देर बाद बहादुर का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में पेड़ से लटकता मिला। पति-पत्नी का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलते ही अर्चना के मायके वाले भी आ गए। दंपती का शव मिलने की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों से बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बारे में पूछा और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई राजू ने बताया कि आपस में विवाद होता था। कल शाम भी विवाद होने की जानकारी मिली थी।

दोनों पक्षों में हुई सुलह
राजू ने बताया कि शाम को फोन पर विवाद की बात पता चली तो बहन को मायके लाने को कहा। बाद में पति बहादुर ने मायके जाने पर जान देने की धमकी दी थी। रोते हुए कहा कि उनके लड़के ने फांसी लगा ली और हमारी बहन चली गई। अब सुलह है। जो हो गया, वह हो गया।

सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। कोई संतान नहीं थी। सुबह करीब पांच बजे पत्नी ने आत्महत्या की। उसके बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed