फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife and her lover murdered her husband... three arrested

Lakhimpur Kheri News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या... तीन गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Wife and her lover murdered her husband... three arrested
 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत :पुलिस - फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव निमचेनी में 16 अप्रैल को गोली मारकर हुई गणेश त्रिपाठी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में मृतक की पत्नी संध्या त्रिपाठी, उसके प्रेमी पुरुषोत्तम वाजपेयी और सहयोगी प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और तमंचा बरामद किया गया है। सीओ मितौली यदुवेंद्र ने बताया कि संध्या का मायका हरदोई जिले के मंझिला थाना क्षेत्र के गांव कर्मा में है। पास के गांव पारा के रहने वाले पुरुषोत्तम से लंबे समय से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन

शादी के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा और पति गणेश उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी कारण हत्या की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक, 16 अप्रैल को गणेश सरसों पेराई कराकर घर लौट रहे थे, तभी निमचेनी के पास पुरुषोत्तम और प्रवेश ने उन्हें गोली मार दी। वारदात के बाद इसे लूट दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में साजिश का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम पहले भी डबल मर्डर के मामले में जेल जा चुका है, जबकि प्रवेश कुमार दहेज हत्या के मामले में जेल की सलाखों के पीछे रह चुका है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed