फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Why do not the list of Swiss bank exposes Modi: Rahul

स्विस बैंक की सूची उजागर क्यों नहीं करते मोदी : राहुल

Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Why do not the list of Swiss bank exposes Modi: Rahul
राहुल - फोटो : अमर उजाला
बोले, छह फीसदी काले धन के लिए देश को लाइन में लगा दिया
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कालेधन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्रवाई पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि वह स्विस बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई कालेधन वालों की सूची को उजागर करने से कतरा क्यों रहे हैं? 94 प्रतिशत कालाधन तो विदेश में या मकानों में लगा है। लोगों के पास तो सिर्फ छह फीसदी कालाधन था जिसके लिए पूरे देश को लाइन में लगा दिया। यह कहां का न्याय है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए किसानों का हजारों करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था और फिर वह किसानों के कर्ज को माफ करेंगे।
पलिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी सैफ अली नकवी के समर्थन में सोमवार को बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर जनसभा को संबोधित करते उन्होंने कहा- हम कहते नहीं, करते हैं। हमने महज दस दिन में कर्ज माफ किया था, जो फिर करेंगे। सरकार आते ही सभी गन्ना किसानों के सभी बकाया दिलवाने के साथ ही समय से भुगतान कराएंगे। आदिवासी थारू जनजाति पर उन्होंने कहा कि वह उनको बसाने के लिए कानून लाए थे, जिसको वह सरकार बनते ही ठीक कराएंगे।
विज्ञापन

राहुल बोले कि अखिलेश और वह साथ आए हैं। दोस्ती हुई है उसी प्रकार दोनों पार्टियों के बीच मित्रता हुई है। इसका नतीजा होगा कि उत्तर प्रदेश में हमारे गठबंधन की सरकार बनने वाली है। यह मोदी जी के चेहरे और शब्दों में नजर भी आ रहा है। यूपी को विकास और प्रगति की सरकार चाहिए जो हम ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ढाई साल पहले आए थे तब वादा किया था कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। लेकिन एक को भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेक इन इंडिया पर राहुल ने कहा कि देश में सब कुछ चीन का लाया जा रहा है, कहीं यह मेक इन चाइना बनाने की तैयारी तो नहीं। कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में ही रोजगार के साधन पैदा कर हर जिले का मेड इन इंडिया तैयार करेगी जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है, जबकि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश को नफरत नहीं विकास की जरूरत है। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed