फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When we are self-reliant, then the country will come in the category of developed countries.

जब हम आत्मनिर्भर होंगे तभी देश विकसित देशों की श्रेणी में आएगा

Fri, 29 Apr 2022 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
When we are self-reliant, then the country will come in the category of developed countries.
कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी।
मोहम्मदी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले भाजपा के प्रांतीय नेता
विज्ञापन

मोहम्मदी। नगर में चल रहे भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य वक्ता लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि जब हम आत्मनिर्भर होंगे तभी देश विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद देश ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो पीपीई किट विदेशों से आयात की जाती थी उनका निर्माण अपने देश में ही किया गया और दूसरे देशों को भी उनका निर्यात किया गया। उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विकास और अंत्योदय की परिकल्पना तभी साकार होगी जब भारत प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त कर लेगा। केंद्र सरकार और भाजपा का यही लक्ष्य है, कि देश आत्मनिर्भर बने।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी रहे तथा अध्यक्षता विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने की। संचालन जिला मंत्री रचना शुक्ला ने किया। इस मौके पर शंकर लाल लोधी, रामासरे कनौजिया, रामजी दीक्षित मौजूद रहे। तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता लालजी प्रसाद निर्मल मौजूद रहे अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामजी रस्तोगी ने की व संचालन उमेश शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे सत्र में मुख्य वक्ता ठाकुर प्रसाद गंगवार पूर्व जिला महामंत्री रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के मनोज वर्मा ने की संचालन जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी ने किया। इससे पूर्व प्रशिक्षण सत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा के पहुंचने पर उनका स्वागत जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। जिला महामंत्री ज्योतिर्मय बरतरिया, विजय शुक्ला रिंकू, सभी जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed