फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the Nagar Panchayat did not pay attention, the road was built with donations

Lakhimpur Kheri News: नगर पंचायत ने नहीं दिया ध्यान तो चंदे से बना डाली सड़क

Tue, 12 Aug 2025 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 12 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
When the Nagar Panchayat did not pay attention, the road was built with donations
मोहल्ले के लोगों ने चंदा कर बनाई सीसी सड़क। संवाद
निघासन। नगर पंचायत की अनदेखी से तंग नानकनगर वार्ड के लोगों ने अपने बूते पर बदहाल सड़क बनवा दी। माेहल्ले वालों ने बताया कि अध्यक्ष, वार्ड मेंबर से लेकर ईओ तक से कई बार गुहार की गई, लेकिन काम नहीं हुआ। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने बैठक कर चंदा इकट्ठा किया और करीब 150 मीटर लंबे रास्ते को गिट्टी-मौरंग व रोड़े के मिश्रण से एक फुट ऊंची मजबूत परत बिछाकर सीसी सड़क तैयार करा दी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि बरसात के बाद पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। सबके सहयोग से सड़क बनने के बाद अब राहत मिली है। राणा प्रताप सिंह का कहना था कि जलभराव की समस्या दिखाने के लिए कई बार वार्ड सदस्य को मौके पर बुलाया गया, लेकिन हर बार ‘जल्द बनवा देंगे’ कहकर टाल दिया गया। सुरेंद्र गुप्ता ने बताया, मोहल्ले की बैठक में तय हुआ कि अब किसी का इंतजार नहीं करेंगे और अपने पैसों से ही निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत निघासन के ईओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि उन्हें चंदे से सड़क बनवाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed