फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the girl was born Be thrown in the bushes

बेटी पैदा हुई तो फेंक दी झाड़ियों में  

Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
When the girl was born Be thrown in the bushes
बच्ची का जन्म
फिर शर्मसार हुई मानवता
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह निस्वार्थ सेवा संस्थान कर रहा बच्ची की देखभाल 

 बेटियों को लेकर संस्थाएं या शासन चाहे जितना भी लोगों को जागरूक करें, लेकिन कुछ लोग बेटियों को कोख में ही मार डालते हैं, या फिर पैदा होने के पल भर बाद ही उन्हें मरने के लिए फेंक देते हैं। ऐसा ही देखने को मिला गांव मूसेपुर मार्ग पर। किसी ने कुछ देर पहले जन्मी बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। बच्ची के रोने पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे शहीद भगत सिंह निस्वार्थ सेवा संस्थान के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए और उपचार कराने के बाद उसकी देखभाल कर रहे हैं। 

मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से लोग हतप्रभ हैं। रविवार की दोपहर एक बजे खीरी कस्बे से मूसेपुर को जाने वाली सड़क के किनारे लगी झाड़ियों में कुछ लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज पर लोगों की वहां भीड़ लग गई। जब लोग झाड़ियों में घुसे तो देखा कि कुछ देर पहले जन्मी बच्ची रो रही थी। लोगों ने पहले तो बच्ची के बारे में  पता लगाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के न आने पर मौके पर पहुंचे लखीमपुर के शहीद भगत सिंह निस्वार्थ सेवा संस्थान के लोग बच्ची को लखीमपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए और वहां उसका उपचार कराया। संस्था के सदस्य पाली ने बताया कि बच्ची उपचार के बाद से अब स्वस्थ्य है। उसकी पूरी देखभाल संस्था कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed