फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the department did not listen, the villager got the road levelled at his own expense

Lakhimpur Kheri News: विभाग ने नहीं सुनी तो ग्रामीण ने अपने खर्च पर समतल कराई सड़क

Fri, 17 Jul 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
When the department did not listen, the villager got the road levelled at his own expense
जर्जर संपर्क मार्ग की पटाई कराते ग्रामीण। संवाद
संसारपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग से बांकेगंज जाने वाले संपर्क मार्ग के जोड़ पर बनी ठोकर और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार संसारपुर निवासी मुकर्रब अली ने बृहस्पतिवार को अपने खर्च पर एक ट्रॉली ईंट का रोड़ा मंगवाकर सड़क के जोड़ पर डलवाकर उसे समतल करा दिया।
विज्ञापन

ठोकर और जलभराव के कारण वाहन चालकों को लंबे समय से आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं। आए दिन बाइक सवार असंतुलित होकर गिरकर चोटिल हो रहे थे। सड़क समतल होने से वाहन चालकों को काफी राहत मिली। ग्रामीणों ने मुकर्रब अली के प्रयास की प्रशंसा करते हुए संबंधित विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दोबारा समस्या न हो।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी बांकेगंज ऋषिकांत अहिरवार ने बताया कि सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed