{"_id":"64aeea653af17586d90178d6","slug":"when-sunil-tiwaris-dead-body-arrived-from-kashmir-there-was-chaos-in-the-house-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-1349-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कश्मीर से सुनील तिवारी का शव पहुंचा तो घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कश्मीर से सुनील तिवारी का शव पहुंचा तो घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
मोहम्मदी। अमरनाथ यात्रा से वापस आते समय बरा गांव निवासी सुनील तिवारी की मंगलवार सुबह श्रीनगर में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बुधवार दोपहर बाद एक बजे उनका शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। उनका अंतिम संस्कार करने के लिए शव को गंगा किनारे फर्रुखाबाद ले जाया गया।
मोहम्मदी से 48 लोगों का जत्था दो जुलाई को अमरनाथ के लिए गया था। अमरनाथ से दर्शन करके बालटाल से जम्मू लौट रहे थे। जत्थे को श्रीनगर में रोक दिया गया। बारिश के कारण आगे रास्ता बंद था, इसलिए श्री नगर में डलझील किनारे एक होटल में रुक गये। मंगलवार को सुनील तिवारी को चार बजे सीने में दर्द उठा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साथी की मौत से सभी के होश उड़ गए। उनका शव श्रीनगर से एंबुलेंस से पंजाब लाया गया। पंजाब से फिर गांव लाया गया। तीन चार साथी उनका शव लेकर गांव आए कुछ लोग निजी वाहन वाहन करके आ रहे हैं।