{"_id":"56fd5f3b4f1c1b683ef00105","slug":"wheat-was-sold-on-commission-government-procurement-fillin","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़त पर बिकने लगा गेहूं, सरकारी खरीद में खानापूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़त पर बिकने लगा गेहूं, सरकारी खरीद में खानापूरी
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समस्याओं का अंबार बता किसान खरीद केंद्र पर नहीं बेच रहे गेहूं
आढ़त पर व्यापारी खरीद चुके हैं हजार क्विंटल से अधिक गेहूं
जिले में बनाए गए हैं इस बार 132 केंद्र लेकिन तैयारी अधूरी
गेहूं की सरकारी खरीद भले ही पहली अप्रैल यानी आज से शुरू हो रही है लेकिन व्यापारियों की आढ़त पर आवक बीते कई दिनों से जारी है। आढ़ती अब तक एक हजार क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद चुके हैं जबकि सरकारी खरीद के लिए जहां केंद्र बनाए जाने हैं, वहां गुरुवार की शाम तक न तो कांटा बांट पहुंचा और न ही बारदाना। शासन ने 132 खरीद केंद्रों को मंजूरी दे दी है लेकिन तैयारियां खानापूरी से अधिक नहीं है।
किसान भी सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था का नतीजा है बताकर आढ़त पर ही गेहूं बेच रहे हैं। ज्यादातर किसान कहते हैं कि आढ़त पर गेहूं बेचने से उन्हें तत्काल पैसा मिल जाता है जबकि खरीद केंद्रों पर उन्हें तमाम समस्याओं से गुजरना होता है और भुगतान भी देर से मिलता है। जिले में इस बार 132 खरीद केंद्र बनाए गए हैं लेकिन तैयारी कहीं नजर नहीं आ रही है। हालांकि डीएम आकाशदीप का इस बाबत कहना है कि सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। गेहूं खरीद केंद्रों के निरीक्षण के साथ खरीदे गए गेहूं और भुगतान की समीक्षा भी उनके द्वारा की जाएगी। डीएम खुद गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई तो केंद्र प्रभारी से लेकर डिप्टी आरएमओ तक की जवाबदेही होगी।
लो, आढ़तियों ने खोल दीं वारदाना की गांठें
लखीमपुर। शहर स्थित मंडी में एक आढ़ती ने खरीदे गए गेहूं को सुरक्षित गोदाम में रखने के लिए बारदाना की गांठें खोल दीं। सभी आढ़तियों के यहां गेहूं की सफाई, तौल और बारदाना में भरने की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था है जबकि मंडी में खरीद के एक दिन पहले कहीं भी बनाए गए केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
1540 रुपये तक में गेहूं ले रहे आढ़ती
शहर की मंडी समिति के आढ़ती श्रवण गुप्ता बताते हैं कि इस बार बीज के लिए गेहूं की काफी मांग है। गुरुवार को मंडी में अधिकतम नीलामी 1520 रुपये पर छूटी जबकि बुधवार को एक किसान का गेहूं 1540 रुपये में बीज के लिए बिका था। सरकारी खरीद मूल्य 1525 रुपये है जबकि आढ़त पर गेहूं 1540 रुपये तक में बिक रहा है। ऐसे में किसान किसान आढ़त पर गेेहूं लाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
ब्लाकवार केन्द्रों की संख्या
ब्लाक संख्या ब्लाक संख्या
लखीमपुर 11 फूलबेहड़ 13
बेहजम 06 नकहा 04
कुम्भी 15 बांकेगंज 06
बिजुआ 09 पलिया 11
मोहम्मदी 11 पसगवां 06
मितौली 02 निघासन 14
रमियाबेहड़ 11 धौरहरा 04
ईसानगर 09
कुल केन्द्र : 132
एजेंसीवार केंद्र
विपणन शाखा 04
पीसीएफ 71
आवश्यक वस्तु निगम 06
यूपीएसएस 22
एनसीसीएफ 06
कर्मचारी कल्याण निगम 10
यूपी स्टेट एग्रो 02
एफसीआई 05
नैकाफ 06
कुल 132
पहली अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए 132 केंद्र बनाए गए हैं। पुरानी व्यवस्था के तहत किसानों के खाते में भुगतान भेजा जाएगा। केंद्रों पर सभी तैयारियां हो गई हैं। हर केंद्र पर किसानों के लिए पानी और छाया की व्यवस्था की गई है। औचक निरीक्षण में जहां लापरवाही मिलेगी, कार्रवाई की जाएगी।
- आकाशदीप, डीएम