{"_id":"5849529d4f1c1b9b19449b41","slug":"west-up-on-bullies-police-suspect-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी के बदमाशों पर पुलिस का गहराया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी के बदमाशों पर पुलिस का गहराया शक
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की टीमें बाहरी जिलों को हुईं रवाना
काशीनगर में हुई चोरी मामले में नहीं लगे सुराग
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में मुनीम से हुई 2.25 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश वेस्ट यूपी के हैं। पुलिस की टीमें बाहरी जिलों को भेजी गई हैं। उधर दो दिन पहले मोहल्ला काशीनगर निवासी विकास भवन के कर्मचारी रामपाल कन्नौजिया के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए थे। पुलिस अब तक चोरों का पता नही लगा सकी है।
शहर के अस्पताल रोड निवासी अनुज बंसल का मुनीम अजीत चार दिसंबर को बकाया वसूली करने संपूर्णानगर गया था। वापस आते समय पलिया हाईवे पर जाइलो सवार बदमाशों ने गांव हाकिमपुरवा के पास ओवरटेक कर उसकी बोलेरो रोक ली थी और चालक समेत दोनों की जमकर पिटाई कर 2.25 लाख रुपये और दो मोबाइल लूट ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस की टीम के साथ साइबर सेल को भी लगाया गया था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि मुनीम के साथ हुई लूट को बदमाशों ने जिस अंदाज में अंजाम दिया। ठीक उसी तरीके से बस्ती, मेरठ में भी घटना हुई है। बदमाश हाईवे पर पहले वाहन लूटते हैं। बाद में उससे घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जांच में यह सामने आया है कि हाईवे पर घटना को अंजाम देने वाले बदमाश वेस्ट यूपी के हैं। पुलिस की टीमें बदमाशों की सुरागरसी कर रहीं हैं। दो टीमें वेस्ट पश्चिमी के जिलों को भेजी गई हैं।
--
72 घंटे बीते, खुलासे के नहीं किए प्रयास
विकास भवन के कर्मचारी मोहल्ला काशीनगर निवासी रामपाल कन्नौजिया के मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी-जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। सदर कोतवाली पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कोई प्रयास नहीं किए, सिर्फ रिपोर्ट दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली, नतीजतन 72 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक खुलासा तो दूर चोरों की सुरागरसी तक नहीं कर सकी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पुलिस चोरों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।