{"_id":"611e9e428ebc3e7a080528f6","slug":"were-making-water-pouches-without-getting-bis-certificate-lakhimpur-news-bly4568080188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बीआईएस प्रमाण पत्र हासिल किए बना रहे थे पानी का पाउच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बीआईएस प्रमाण पत्र हासिल किए बना रहे थे पानी का पाउच
विज्ञापन
प्लांट मालिक को एफएसएसआई से मिला लाइसेंस भी सवालों के घेरे में
एफएसडीए ने लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति कर अपनी रिपोर्ट भेजी
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एफएसडीए की टीम ने गोला गोकर्णनाथ में पानी के पाउच पैकिंग करने वाले जाफरी इंटरप्राइजेज के प्लांट पर छापा मारा। टीम को पानी की पैकिंग के लिए आवश्यक ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) का प्रमाण पत्र नहीं मिला, बावजूद इसके एफएसएसएआई से नियम विरुद्ध लाइसेंस प्राप्त कर लिया था, जिसे अब निरस्त करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही पानी का नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है।
अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थों समेत पेय पदार्थों में मिलावट आदि रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, आदित्य वर्मा, मनोज कुमार प्रथम ने गोला क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर में पानी पाउच बनाने वाले प्लांट पर छापा मारा। प्लांट आरिफ चला रहेे हैं। टीम को मौके पर बड़ी मात्रा में बिक्री के लिए तैयार किए गए पानी के पाउच बोरियों में पैक मिले।
गंगा नाम के ब्रांड से इन पाउच की बिक्री बाजार में की जा रही है। इस प्लांट को पानी की पैकिंग के लिए जरूरी बीआईएस नहीं मिला है, जिसके बिना गलत तरीके से एफएसएसएआई से 2019 में लाइसेंस प्राप्त कर लिया था। पानी का नमूना भरकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। बीआईएस का प्रमाण पत्र न होने के कारण एफएसएसएआई से जारी लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
पैक्ड पानी की बिक्री के लिए बीआईएस आवश्यक
अभिहित अधिकारी ने बताया कि पानी की पैकिंग कर बिक्री करने के लिए बीआईएस से प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है, जिसके बिना लाइसेंस जारी नहीं हो सकता। प्लांट मालिक ने एफएसएसएआई का लाइसेंस दिखाया है, जो गलत तरीके से बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में पानी की पैकिंग करने वाले दो लाइसेंस पलिया और गोला क्षेत्र में जारी किए गए हैं, जिसमें गोला के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर चोरी-छिपे रात में पानी पाउच पैक कर बिक्री किए जाने की सूचना मिली है, जिनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
मिठाई, ब्रेड, मिल्क बादाम समेत 23 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर दूध व इनसे बनने वाली मिठाइयों में बड़े पैमाने पर मिलावट होती है, जिसे रोकने के लिए एफएसडीए टीम ने बृहस्पतिवार को भी तहसील क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 23 नमूने भरे हैं। बेहजम रोड लखीमपुर, धौरहरा, मोहम्मदी, गोला में दूध, मिठाई, साबुत धनिया, पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर, ब्रेड, मिल्क बादाम के नमूने भरे गए हैं। अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर खराब मिठाइयों को फेंका गया है। रक्षाबंधन तक लगातार छापा मार कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद