फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Were looted tractor-trolley The four were arrested, including

लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चार धरे गए

Mon, 16 Mar 2015 11:29 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 16 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Were looted tractor-trolley The four were arrested, including
फूलबेहड़ क्षेत्र में दो जनवरी को चीनी मिली से गन्ना तुलवाकर जा रहे किसान
विज्ञापन
से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने की घटना में शामिल सीतापुर जिले के चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके कब्जे से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, लूट में इस्तेमाल बोलेरो और कई तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अरविंद सेन ने पत्रकारों को बताया कि फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बालकरामपुरवा निवासी रमाकांड का पुत्र मोहित दो जनवरी को चीनी मिल से गन्ना तुलवाकर घर लौट रहा था, तभी लखहाभूड़ गांव के पास बोलेरो सवार चार बदमाशों ने मोहित को तमंचा दिखाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए सीओ धौरहरा मनोज यादव की अगुवाई में क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम और एसओ फूलबेहड़ परशुराम ओझा को लगाया गया। पुलिस के मुताबिक भीरा-पलिया मार्ग पर सूचना मिलने पर पुलिस ने बोलेरो सवार बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में राजकिशोर, प्रेमप्रकाश निवासी गांव महमूदपुर थाना लहरपुर, राजेश निवासी दिवियापुर थाना सदरपुर और अशोक निवासी महतनियापुर थाना लहरपुर शामिल हैं। चारों के पास से एक-एक तमंचा बरामद कर पुलिस ने बोलेरो सीज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed